Chapter 2 – Acids, Bases & Salts (अम्ल, क्षार और लवण)
इस अध्याय में हम ऐसे पदार्थों के बारे में जानेंगे जो हमारे खाने, दवाइयों, सफाई और उद्योगों में हर जगह उपयोग होते हैं — Acids, Bases और Salts।
1. अम्ल (Acids) क्या होते हैं?
अम्ल वे पदार्थ होते हैं जिनका स्वाद खट्टा होता है और पानी में घुलकर H⁺ आयन (Hydrogen ion) देते हैं।
उदाहरण (Examples)
| पदार्थ | कौन सा अम्ल |
|---|---|
| नींबू | Citric Acid |
| सिरका | Acetic Acid |
| दही | Lactic Acid |
| इमली | Tartaric Acid |
2. क्षार (Bases) क्या होते हैं?
क्षार कड़वे और स्पर्श में साबुन जैसे होते हैं। ये पानी में घुलकर OH⁻ आयन (Hydroxide ion) देते हैं।
उदाहरण (Examples)
- NaOH (Sodium Hydroxide) – साबुन बनाने में उपयोग
- KOH – बैटरी में उपयोग
- Ca(OH)₂ – चूना पानी
- Mg(OH)₂ – एंटासिड (Acidity की दवा)
3. Indicators (संकेतक)
Indicators ऐसे पदार्थ हैं जो बताकर देते हैं कि sample Acid है या Base।
| Indicator | Acid में रंग | Base में रंग |
|---|---|---|
| Litmus | Red | Blue |
| Turmeric | Yellow | Red-Brown |
| Phenolphthalein | Colorless | Pink |
| Methyl Orange | Red | Yellow |
4. Neutralization Reaction (न्यूट्रलाइजेशन)
जब Acid + Base आपस में मिलते हैं तो Salt + Water + Heat बनता है।
Reaction: Acid + Base → Salt + Water + Heat
5. pH Scale
pH Scale बताती है कि कोई पदार्थ Acidic है, Basic है या Neutral।
| pH Range | Nature |
|---|---|
| 0 – 6 | Acidic |
| 7 | Neutral |
| 8 – 14 | Basic |
6. दैनिक जीवन में उपयोग
Acids
- Battery Acid
- Vinegar (सिरका)
- Cold Drinks (Carbonic Acid)
- Fertilizers
Bases
- Soap
- Toothpaste
- Bleaching Powder
- Window Cleaners
Conclusion
इस blog में हमने Acids, Bases, Indicators, pH scale और Neutralization reaction को बहुत आसान भाषा में समझा।

Comments
Post a Comment